Hot Dance Video

 

Hot Dance Video – एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आए दिन कुछ न कुछ करती रहती हैं। वहीं वो अपनी बोल्डनेस से भी लोगों को घायल करती रहती हैं। वहीं शर्लिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो माधुरी दीक्षित के फेमस गाने धक- धक पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने में शर्लिन साड़ी में नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित का गाना धक-धक एक बहुत ही पॉपुलर डांस सॉन्ग है। इस गाने पर अब तक कई सारे वीडियोज भी बनाए गए हैं। लोग इस गाने को अब भी काफी पसंद करते हैं। इस गाने में माधुरी के अंदाज की तारीफ आज भी की जाती है। वहीं इस बार माधुरी दीक्षित के इस गाने पर शर्लिन चोपड़ा ने अपना सिजलिंग अंदाज दिखाया है। उन्होंने अपने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसे उनके फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इंटरनेट सेंसेशन शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। शर्लिन कभी भी कैमरे के सामने बोल्ड पोज देने से भी नहीं शर्माती हैं। शर्लिन को अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जाना जाता है। वहीं शर्लिन के फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने अक्सर फिल्मी गानों पर अपने हॉट अंदाज में डांस कर के फोटोज और वीडियोज अपलोड करती ही रहती हैं।  शर्लिन ने रेड साड़ी पहन टिप-टिप बरसा पानी पर भी गदर मचाया है। जहां बारिश में उनकी जवानी का जलवा देख उनके फैन्स बेकाबू हो उठे थे।


राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। शर्लिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जो वायरल हो गया है। शर्लिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बयान दिया था। शर्लिन ने कहा था कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती है। दरअसल, एक बार पैपराजी ने उनसे पूछ लिया था कि क्या आप राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं। उसी के जवाब में शर्लिन ने कहा- हां मैं उनसे शादी कर सकती हूं, लेकिन शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदलूंगी।